कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह मध्य प्रदेश के चुनावों में भी चोरी हो सकती है। उन्होंने 2028 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट सूची में संभावित हेराफेरी को लेकर पार्टी नेताओं को आगाह किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह मध्य प्रदेश के चुनावों में भी चोरी हो सकती है। उन्होंने 2028 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट सूची में संभावित हेराफेरी को लेकर पार्टी नेताओं को आगाह किया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था, जहां भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के कुछ महीनों बाद बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की तरह मध्य प्रदेश में भी मतदाता सूची में हेराफेरी हो सकती है।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के लिए धार जिले के मांडू में शुरू हुए दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “वोटर लिस्ट में हेराफेरी, जैसे महाराष्ट्र में हुई, वैसे ही मध्य प्रदेश में भी हो सकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश की वोटर लिस्ट में भी गड़बड़ी करने की योजना है और मध्य प्रदेश में भी चुनाव चोरी हो सकता है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भिड़कर चुनावी तैयारी करनी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ और युवा नेता सामंजस्य बनाकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करें। राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से चुनावी सफलता सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी तेज करने का आग्रह किया।
भारत की अर्थव्यवस्था चंद उद्योगपतियों के हाथ में, हर वर्ग परेशान
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था चंद उद्योगपतियों के हाथ में होने के कारण देश का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था कुछ उद्योगपतियों के हाथ में है। इससे हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो यहां जाति जनगणना करएगी और सरकारी नौकरियों में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं को मौका दिया जाएगा।